Monday, October 19th, 2026

पावर जनरेशन कंपनी में अभियंताओं का हुआ तबादला

रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के विभागीय आदेश के अनुसार कुछ अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया। आदेशानुसार कोरबा पश्चिम से मुख्य अभियंता एस.के.मेहता, मड़वा से अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरूण वर्मा का रायपुर मुख्यालय में तथा मड़वा के मुख्य अभियंता आर के श्रीवास को एचटीपीएस कोरबा पूर्व में एवं कोरबा से एसीई एच.एन. कोसरिया मड़वा प्रोजेक्ट में स्थानांतरित किये गये।

 

#पावर

Source : Agency

पाठको की राय